Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

May 16, 2023

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, भोपाल मंडल द्वारा लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए DRM महोदय से निवेदान




ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, भोपाल मंडल द्वारा  लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए DRM महोदय से निवेदान जो की इस प्रकार से है :-



1. व्यस्ततम एवं थर्ड लाईन स्टेशनों के पैनल पर वर्कलोड ज्यादा होने के कारण एडिशनल स्टेशन मास्टर्स की यथाशीघ्र नियुक्ति की जाए, तथा खाली पदों को यथाशीघ्र भरा जाए। चूँकि तीसरी लाईन के स्टेशनों पर अत्यधिक गाड़ी संचालन होने के कारण गाड़ियों का संचालन संरक्षा सुरक्षा एवं समयपालन के साथ प्रभावित होता है। जब समयपालन पर ध्यान देते है तो संरक्षा सुरक्षा बाधित होती है। 


2. स्टेशन मास्टरों के EI रोस्टर- 12 घंटे को 8 घंटे C रोस्टर करने के क्रम में दिशा निर्देश दिए जाए। कुंभराज से शाजापुर व म्याना से पनिहार स्टेशन पर अभी भी अमानवीय रोस्टर चल रहा है। जिससे डयूटी करते समय मानसिक एवं शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य हो जाता है। जॉब एनालाईसिस कराने की आंवश्यकता है।

3. सप्ताह में टू नाइट ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन हेतु निर्देश जारी किया जाए - परिचालन विभाग में लगातार एक एक सप्ताह सात सात नाइट ड्यूटी की जाती है। जिसके कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही संरक्षा सुरक्षा बाधित होती है । लगभग 10 प्रतिशत स्टेशन मास्टर विभिन्‍न बीमारियों से ग्रसित होकर मेडिकल विकोटिकृत हो गए है या मौत के काल में समा गए है। अधिकतर दुर्घटनाओं का समय 03:00 से 07:00 बजे तक देखा गया है। अन्य रेलवे में भी टू नाइट रोस्टर लागू हो चुका है। ( जैसे ECR, NCR, सीआर, SR)

4. सातवें पे कमिशन के ओव्हर टाइम एरियर्स का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जो कि दूसरे मंडल/जोन में किया जा चुका है। यथाशीघ्र भुगतान कराने हेतु

निर्देश जारी किए जाए। पत्र क्र. १88५॥१०-4॥ / 2048 0७ 20.03.2048.

5. स्टेशन मास्टर संवर्ग को ग्रेड पे 4600, 4800, 5400/- एम. ए. सी. पी. का लाभ देने हेतु निर्देश जारी किए जाए। जिससे निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले स्टेशन मास्टरों सहित सभी को एम. ए. सी. पी. का लाभ समय पर मिल सके।  एवं ग्रेड-पे 4800 (लेवल 8) की लिस्ट निकाली जाए एवं एरियर्स का भुगतान किया जाए। .

6. स्टेशन मास्टर के कैडर का वार्षिक रिव्यू होना चाहिए-स्टेशन मास्टर संवर्ग में नए व अतिरिक्त कार्य हेतु पदों का सृजन रनिंग स्टॉफ के भांति वार्षिक कैडर रिव्यू होना चाहिए। जैसा कि पूर्व सी.आर.बी. श्री अश्विनी लोहानी जी द्वारा दक्षिण रेलवे के निरीक्षण नोट दिनांक 27.10.2017 में भी इस आवश्यकता पर जोर दिया था।

7. ग्रेड पे-4200 से ग्रेड पे-4600 की प्रमोशन लिस्ट शीघ्र जारी किया जाए। साथ ही स्टेशन मास्टर कैडर की लंबे समय से पिन-पांईटिंग नही हुई है अतः पिन-पाईंटिंग तथा स्टेशन का पिन-पाईटिंग कराते हुए स्टेशन मास्टर कैडर की पिन-पाईटिंग यथाशीघ्र किया जाए।

8. 2016 के बाद भर्ती हुए स्टेशन मास्टर को स्टाइपेंड 35400 रू के अनुसार दिया जाए। कुछ स्टेशन मास्टरों को स्टाइपेंड का भुगतान हो चुका है बाकी शेष बचे स्टेशन मास्टरों को स्टाईपेंड का. भुगतान यथाशीघ्र किया जाये।

9. जी.डी.सी.ई. कोटे से भर्ती हुए स्टेशन मास्टरों को सी.टी.जी. का भुगतान कराया जाये। जबकि जबलपुर डिविजन में भुगतान हो चुका है।

10. भोपाल मण्डल के मेन लाईन पर जॉब एनालाईसिस कराकर सी रोस्टर_को आई रोस्टर विश्राम के साथ लागू कराया जाये।

11. व्यस्ततम एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एस.एस. पोस्ट सुपरवाईजरी करने की आवश्यकता है-मथेला, तलवडिया, टिमरनी, बानापुरा, बुदनी, मण्डीदीप, सांची, शिवपुरी में जॉब एनालाईसिस कराकर एस.एस. पोस्ट सुपरवाईजरी करने की कृपा की जाए।

12. रोड साईड स्टेशनों पर रेस्ट रूम बनाने के क्रम में - स्टेशन मास्टरों को आर. जी,/एल.आर के रूप में कई स्टेशनों पर जाना पड़ता है ऐसे में उन्हे डयूटी ऑफ होने के बाद वहीं पर रूकना पड़ता है और रोड साईड स्टेशनों पर उन्हें रूकने के लिए रेस्ट रूम नहीं होने के कारण प्लेटफार्म की बैचों पर सोना पड़ता है जिससे वह अंडर रेस्ट रहता है और रेल संचालन की संरक्षा प्रभावित होती है, जहां पर लोको पायलेट व गार्डों के लिए ए.सी. रेस्ट रूप बनाये जा रहे हैं वहीं एस.एम. के लिए रेस्ट रूम तक नहीं बनाना बहुत बड़ा अन्याय है, क्योंकि रोड साईड स्टेशनों पर रेस्ट रूप बनने से वह सभी विभाग के कर्मचारी जैसे - इंजीनियरिंग, एस एण्ड टी, टी.आर.डी के भी उपयोग में काम आ सकता है। जैसा कि रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या (एल.आर-4) / जे.सी.एल.-2-) के अनुसार रोड साइड स्टेशनों पर रेस्ट रूम बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

13. भोपाल मण्डल की सभी आर.आर.आई. / एस.एस.आई को वातानूकुलित किया जाये तथा पीने के शुद्ध पानी (आर.ओ.) की व्यवस्था कराई जाये।

14. सभी स्टेशनों केबिनों एवं कार्यस्थल का एप्रोच मार्ग पक्कीकरण कराया जाये। साथ ही लेट बाथ की व्यवस्था जिस स्टेशन पर नहीं है यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाये।

15. डबल लाईन पर ब्लॉक फैलिअर होने पर चालक को पी. एलसी. देना निषिद्ध किया जाये - पी.एल.सी. सिंगल लाईन का अधिकार पत्र है। डबल लाईन पर ब्लॉक फैलिअर होने पर टी / 369 (3B) दिया जाना चाहिए।

16. पुराने एवं व्यस्ततम स्टेशनों के ले आउट में यथाशीघ्र सुधार कराने हेतु पहले की अपेक्षा पैसेंजर एव मालगाडियों की लम्बाई में बढौत्तरी होने के कारण परेशानियां बढ़ने लगी है। जिसमें संशोधन कराने की आवश्यकता है जैसा हरदा में दो तरफ गुड शेड एव लाईन क्षमता कर होने के कारण सेटिंग कार्य में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सुपरवाईजर स्टेशन मास्टर को संचालन शंटिंग कार्य में मदद कराने की आवश्यकता पर सलाह दी जाये।




.


RAIL NEWS CENTER

Followers