Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Dec 28, 2018

अश्विनी लोहानी के नाम से ‘फर्जी ट्वीट’ से मचा हड़कंप – जाने सच











अश्विनी लोहानी के नाम से ‘फर्जी ट्वीट’ से मचा हड़कंप – जाने सच

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी को सेवा विस्तार मिलने की बात चल ही रही थी कि एक फर्जी ट्वीट को लेकर रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया.
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी को सेवा विस्तार मिलने की बात चल ही रही थी कि एक फर्जी ट्वीट को लेकर रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया. इस ट्वीट में लोहानी के जरिए आगे नई शुरुआत करने की बात कही गई थी.
दरअसल, 21 दिसंबर को किए गए ट्वीट में लिखा गया था 'नई पारी, नई शुरुआत और नए साल को लेकर आशान्वित हूं. देश के दो सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर एयर इंडिया और भारतीय रेलवे में सालों तक सेवा के बाद मैं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाउंगा.' इस ट्वीट के बाद से ही अश्विनी लोहानी को सेवा विस्तार मिलने के कयासों के बीच रेल मंत्रालय में सनसनी फैल गई थी.


लेकिन बाद में लोहानी के कार्यालय ने इस ट्वीट पर सफाई पेश की. लोहानी के कार्यालय ने कहा, 'यह फर्जी अकाउंट से किया गया फर्जी ट्वीट था.' लोहानी के कार्यालय ने कहा है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष लोहानी फिलहाल यात्रा पर हैं. साथ ही कहा गया कि उनके आने के बाद इस तरह के ट्वीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
दरअसल, रेलवे में जिम्मेदारी संभालने से पहले लोहानी एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रह चुके हैं. वे 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हालांकि इस बीच सूत्रों का कहना है कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है.
सोर्स - firstpost




.


RAIL NEWS CENTER