Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Oct 4, 2023

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के दिल्ली मंडल का वार्षिक सामान्य मीटिंग


*एस्मा समाचार _*

*दिल्ली मंडल*


आज दिनांक 04/10/2023 दिन बुधवार को आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के दिल्ली मंडल का वार्षिक सामान्य मीटिंग एवम रेल संरक्षा मीटिंग खंडेलवाल धर्मशाला, पहाड़गंज, नई दिल्ली में आयोजित किया गया गया। दिल्ली मंडल के करीब 135 स्टेशन मास्टर्स ने एस्मा के पदाधिकारी एवम सदस्य के रूप में इस मीटिंग में भाग लिया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य _ संरक्षित रेल संचालन पर चर्चा, एस्मा के नई मंडलीय टीम का गठन तथा दिल्ली मंडल में नियुक्त हुए नए स्टेशन मास्टरों से परिचय करना था।

ट्रेनों के संरक्षित संचालन में स्टेशन मास्टरों की प्रमुख भूमिका रहती है, इसलिए एस्मा, 100% संरक्षित संचालन हेतु अपनी मीटिंग में "संरक्षा " को विशेष महत्व देता है। संचालन से जुड़े दिल्ली मंडल के अधिकारी ADRM/OP श्री अभिमन्यु सेठ जी, Sr DOM /CHG श्री लक्ष्मी कांत बंसल जी ;एस्मा के पदाधिकारियों एवम अन्य सदस्यों ने संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी बातें मंच से रखी। संरक्षा के विषय पर वृहत चर्चा के बाद एस्मा के मंडल सचिव एवम मंडल वित्त सचिव ने सदन के समक्ष अपनी कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसको सभी ने समर्थन किया। तत्पश्चात , पुराने मंडल टीम के कार्यकाल को स्थगित करते हुए नई टीम के गठन की घोषणा की गई।

एस्मा के केंद्रीय पदाधिकारी के रूप में केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री R.D. Swamy Ji, Dy SG Shri G.S Parihar Ji, CLS Shri Manoj Gupta Ji ; उत्तर रेलवे के क्षेत्रीय पदाधिकारी G.S .Shri Sumeer Aima Ji, Dy GS Shri Daljeet Ji, Shri Upender Ji, Sh Narender Ji, ZFS Sh Ram Nagina Ji ; एवम दिल्ली मंडल के सभी वर्तमान पदाधिकारियों ने इस मीटिंग में उपस्थित रहते हुए सभा में उपस्थित अन्य सदस्यों के सहयोग से दिल्ली मंडल के नवनिर्वाचित मंडलीय टीम का गठन किया। इसके साथ ही सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल देते हुए स्टेशन मास्टरों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष बजबूती के साथ अपनी बात रखने पर बल दिया।

दिल्ली मंडल में स्टेशन मास्टरों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं _ अमानवीय 12 घंटे का रोस्टर समाप्त कराने, ओवर टाइम भत्ते का भुगतान , स्वच्छ पीने का पानी , अच्छे फर्नीचर की व्यवस्था, मंडल कार्यालय द्वारा वर्ष 2019 में स्वीकृत सभी पैनल स्टेशन मास्टर ऑफिस में AC लगवाने, MACP या पदोन्नति के पश्चात एरियर का भुगतान इत्यादि के लिए मंडल स्तर पर नव निर्वाचित मंडल टीम ने आवाज उठाने एवम संघर्ष का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित मंडलीय टीम के मुख्य पदाधिकारी _

1. *Divisional President - Dharmvir (SM/NZM).*




2. Divisional Vice President 1 _ Bablesh Meena (SS/TKJ)




3. DVP 2 - Vishal Pandey (SS/JNC)




4. DVP 3- Kiran Bala ( TI /SWR)




5. *Divisional Secretary - Bharat Lal Meena (SS/PTRD)*




6. Additional Divisional Secretary 1 - Harish Chandra Saroj ( SS/NDLS)




7. ADS 2 - Krishna Nand Pandey (SM/DKZ)




8. ADS 3 - Sani Kumar (SM / DRLA)




9. *Divisional Finance Secretary - Atinder Singh (SM/NNO)*




10. ADFS - Lalit Kumar ( SM/DBSI)




11. Organising Secretary 1 - Sunil Kumar Gurang ( SS/TKJ)




12 Organising Secretary 2 - Ramesh Kumar ( SM/NDLS)




13. Organising Secretary Women wing - Sonu (TI/ SWR)




14. Media Incharge - Nitu Singh ( SM/NDLS)




15. Internal Auditor - Shriman Meena (SS/SNP)




................….....................................

.


RAIL NEWS CENTER

Followers