Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Oct 9, 2018

एसोसिएशन ने की आर्थिक मदद


सड़क हादसे में घायल रांची रोड स्टेशन मास्टर राजेश्वर प्रसाद को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को बरकाकाना स्टेशन में आर्थिक मदद दी गई।

ज्ञात हो कि राजेश्वर प्रसाद अपने रामगढ़ स्थित मकान से से ड्यूटी करने रांची रोड स्टेशन जा रहे थे, उसी क्रम सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उनका इलाज रांची में करवाया गया। इसमें उनके दोनों पैरों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इलाज सीएमसी वेल्लोर चेन्नई में हो रहा है। इसकी जानकारी के बाद ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोशिएशन धनबाद व बरकाकाना शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा घायल स्टेशन मास्टर के परिजनों को आर्थिक मदद देने पर सहमति जताई। इसके बाद सोमवार को परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में लगभग 57 हजार रुपये दिए। इस दौरान अपने सहकर्मी के उत्तम स्वास्थ की कामना की। मौके पर बरकाकाना स्टेशन मास्टर पीके गांगुली, विवेक कुमार, भरत भूषण, रोहीत कुमार, संजीव प्रसाद, बिनोद कुमार सिह, प्रेम कुमार, रंजन कुमार, शैलेन्द्र पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

Source - Jagran 


.


RAIL NEWS CENTER

Followers