Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Sep 16, 2017

अर्चना सिन्हा, Station Master को प्रशासन द्वारा वापस ड्युटी पर लिया गया, 14(2) के अंतर्गत रिमूव्ह किया गया था

साथीयो
कल शाम को हमारी साथी, अर्चना सिन्हा जी को प्रशासन द्वारा वापस ड्युटी पर लिया गया। 24/8/17 की ये बुऱ्हाणपूर स्टेशन,भुसावल मंडल की घटना है,और 15/9/17 को उनको वापस लिया गया, इसके बीच का घटनाक्रम मै आपको बताना चाहता हु।
24/8/17  को घटना के बाद उनको 14(2) के अंतर्गत रिमूव्ह किया गया।
25/8/17 को मै खुद अर्चना जी को मिलकर पुरी जानकारी लिया, और उन्हे फिर से ड्युटी पर लिया जायेगा यह भरोसा  दिलाया।
मैने स्वयं Sr. Dom सर से अर्चना जी के खिलाफ 14(2) के अंतर्गत की कारवाई गलत है,यह कहा और उसे वापस लेने की गुजारीश की।
 अबतक यह खबर पुरे CR और CR रेल्वे से पुरे देश में फैल गयी थी।
30/8/17 को मुंबई में भीषण अपघात, और बारीश  दोनो के कहर के बावजुद 70-75 मास्टर्स ने आइस्मा भुसावल में आयोजित Emergency ZEC में हिस्सा लिया।  SG AISMA श्री धंनजय चंद्रात्रे साब ने विशेष संबोधन दिया, तथा ZEC मेम्बर्स द्वारा अगले 30 दिन तक का आंदोलन तय हुवा।
01/09/17 को ZEC CR, द्वारा COM सर और GM सर को मेमोरंडम  दिया।और 14(2) को कॅन्सल करके अर्चना जी को पुनः स्थापित करने का आग्रह किया।
04/09/17 को पुरे भारत भर में, सभी मास्टर्स ने  अभूतपूर्व प्रतिसाद देते हुवे काली रिबन बांध कर 14(2) का पुरजोर विरोध किया।इस में करीब 48 डिव्हिजन के मास्टर्स ने स्वयं स्फूर्ती से  इसको अंजाम  दिया।
05/09---09/09 पोस्टर कॅम्पेन साथ  साथ पोस्ट कार्ड कॅम्पेन भी काफी सफल रहा।
इसी बीच उनका अपील लिखाने तथा बाकी बातों में मै और ZP आइस्मा श्री सुधीर गरुड साब उनसे हमेशा संपर्क में थे।
12/9/17 को ZRTI BSL में एक अभूतपूर्व आइस्मा मीटिंग बुलाई गयी जीसमे करीब 100 मास्टर्स ने हिस्सा लिया SG Aisma श्री धंनजय चंद्रात्रे साब ने फिर से एकजूट का मंत्र दिया।
11/9/17 अर्चना जी ने अपना अपील जमा किया।
13/9/17 को उनको ADRM सर ने पर्सनल हेअरिंग के लिये बुलाया था।
15/9/17 को अर्चना जी को वापस ड्युटी जॉईन करने का लेटर मिला है।

 ""इस घटनाक्रम में हमे जिनका भी सहयोग मिला उन सभी का धन्यवाद""  आइस्मा जिंदाबाद।

 विजय पाटील ,
मंडल सचिव आइस्मा भुसावल।

.


RAIL NEWS CENTER

Followers